RASHI ANUSAR KARE HARIYALI TEEJ KI PUJA
By Pandit Mukesh Shastri on 27 July 2025

राशि अनुसार तीज का व्रत ,माँ गौरी की पूजा,भोले नाथ की आराधना पूरी करेगी आपके दाम्पत्य जीवन से जुड़ी हर मनोकामना -
मेष राशि
मेष राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी और भगवान शंकर का अभिषेक गाय के कच्चे दूध में शहद मिलाकर करे। लाल रंग की बिंदिया , चन्दन एवं फूल चढ़ाना चाहिए। ॐ मधुमत्यै नमः ॐ महेश्वराय नमः मंत्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
वृष राशि
वृष राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का शिव का अभिषेक दही से करे ।सफेद मोगरे के पुष्प का गजरा ,चांदी की बिछिया अर्पण करे | ॐ गिरिजायै नमः ॐ शंभवे नमः मंत्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करे | गुलाब के पुष्पों की माला ,मेहंदी हल्के हरे रंग की लिपिस्टिक माता रानी को अर्पण करे | ॐ कामाक्ष्यै नमः ॐ पिनाकिने नमः मंत्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
कर्क राशि
कर्क राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और भोलेनाथ का अभिषेक दूध में शक्कर मिलाकर करे | मोगरे के पुष्पों की माला ,माता रानी के चरणों के लिए चांदी की छोटी पायजेब अर्पण करे | ॐ कान्तायै नमः ॐ शशिशेखराय नमः मन्त्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
सिंह राशि
सिंह राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और भगवान नीलकण्ठ का अभिषेक मधु अथवा गुड़ युक्त जल से करे | कमल का पुष्प , लाल चन्दन ,गोल्डन रंग की बिंदिया अर्पण करे | ॐ मदनसुन्दर्यै नमः ॐ वामदेवाय नमः मन्त्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
कन्या राशि
कन्या राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और शंकर का अभिषेक आंवले के रस से करे |शमी पत्र ,हरी ओढ़नी माँ को अर्पण करे। ॐ मालिन्यै नमः ॐ विरूपाक्षाय नमः मन्त्र का जाप करें। सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
तुला राशि
तुला राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और शिव का अभिषेक अंगूर के रस या मिश्री मिले दूध से करे | मोगरे के पुष्पों से बना गजरा, चांदी का नाक का कांटा अर्पण करे | ॐ त्रिशक्त्यै नमः ॐ शंकराय नमः मंत्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और नीलकंठ भगवान का अभिषेक अनार के रस से करे |लाल फूल, लाल चन्दन ,लाल चूनरी माँ को अर्पण करे | ॐ महासिद्धयै नमः ॐ नीललोहिताय नमः मंत्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
धनु राशि
धनु राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और अर्धनारीश्वर का अभिषेक दूध में हल्दी अथवा पीला चन्दन मिलाकर करे | पीले पुष्प ,पीली बिंदिया,पीली चुनरी अर्पण करे | ॐ अंबिकायै नमः ॐ शूलपाणिने नमः मन्त्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
मकर राशि
मकर राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और भगवान् शंकर का अभिषेक आम के रस से ,केवड़े के इत्र से करे | कमल का पुष्प,काजल,5 फ़ल अर्पण करे | ॐ श्रियै नमः ॐ विष्णुवल्लभाय नमः मंत्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और भोलेनाथ का अभिषेक सुगन्धित तेल से करे | गुलाब की माला, सिंदूर ,बिंदिया अर्पण करे | ॐ भद्रायै नमः ॐ अंबिकानाथाय नमः मन्त्र का जाप करे | सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|
मीन राशि
मीन राशि वाली अविवाहित कन्यायै ,सुहागिन महिलाये आज माँ गौरी का और शिवशंकर का अभिषेक केशर मिश्रित दूध से करे |पीले पुष्प ,पीला चन्दन ,पीली ओढ़नी अर्पण करे | ॐ गौर्यै नमः ॐ श्रीकण्ठाय नमः मंत्र का जाप करे। सुयोग्य जीवन साथी और पूर्ण दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा|