Pandit Mukesh Shastri Logo

LUNAR ECLIPSE 2025 | CHANDRGRAHAN 2025 | KAISA RAHEGA AAPKI RASHI PAR PRABHAV

By Pandit Mukesh Shastri on 27 July 2025

LUNAR ECLIPSE 2025 | CHANDRGRAHAN 2025 | KAISA RAHEGA AAPKI RASHI PAR PRABHAV

पूर्ण चंद्रग्रहण 2025 | चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव | चंद्रग्रहण के सूतक -प्रारम्भ -समाप्ति काल | चंद्रग्रहण का देश दुनिया पर प्रभाव | चंद्रग्रहण से जुडी समस्त जानकारी ,जानिए राज ज्योतिषी पंडित मुकेश शास्त्री जी से

 

रविवार दिनाँक 07 सितम्बर 2025 को रात्रि में पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा

यह वर्ष 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण होगा

यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्य रहेगा

यह पूर्ण चंद्रग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत एवं कुम्भ राशि में घटित होगा  

यह पूर्ण चन्द्रग्रहण सम्पूर्ण भारत में प्रारम्भ से अंत (स्पर्श-मध्य-मोक्ष ) तक दिखाई देगा।

यह ग्रहण भारत के साथ अंटार्कटिका ,पश्चिमी प्रशांत महासागर ,ऑस्ट्रेलिया ,एशिया,हिन्द महासागर ,यूरोप,पूर्वी अटलांटिका महासागर के कुछ भाग में दिखाई देगा  


भारतीय समय अनुसार चन्द्रग्रहण के प्रारम्भ व समाप्ति काल  :-


1. ग्रहण प्रारम्भ (स्पर्श) :- रात्रि 09 बजकर 57 मिनट पर होगा


2. ग्रहण मध्य :- मध्यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा


3. ग्रहण समाप्त (मोक्ष) :- मध्यरात्रि 01 बजकर 27 मिनट पर होगा


 

ग्रहण अवधि (स्पर्श से अंत ) - कुल 3 घंटा 30 मिनट


चंद्रग्रहण ग्रहण का सूतक काल समय व ग्रहण के समय वर्जित कार्य  :-


रविवार दिनांक 07 सितम्बर 2025 को पूर्ण चंद्रग्रहण का सूतक काल  दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर प्रारम्भ हो जायेगा

 

सूतक प्रारम्भ हो जाने के बाद बालक, वृद्ध, रोगियों को छोड़कर धार्मिकजनों को भोजनादि नहीं करना चाहिए।

सूतक प्रारम्भ हो जाने के बाद मूर्ति स्पर्श, अनावश्यक भोजन, निद्रा, मैथुन, नाखुन काटना, तैलमालिश करना वर्जित बताया गया है।

पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जी या फल ग्रहणकाल में दूषित हो जाते है, उन्हें खाना नहीं चाहिए।

लेकिन तेल या घी से पका हुआ अन्न, घी, तेल, दूध, दही, लस्सी, पनीर, आचार, पटनी, मुरब्बा में तिल या कुशा रख देने से वे दूषित नहीं होते है।

सूखे खाद्य पदार्थों जैसे - गेहूॅं, चना, दाल, आटा, चीनी आदि में कुशा या तिल डालने की जरूरत नहीं है।

 

आइये अब जानते है पूर्ण चंद्रग्रहण का देश एवं दुनिया पर क्या असर होगा -  


ग्रहण के समय कुम्भ राशि स्तिथ चन्द्रमा एवं राहु की युति चंद्रग्रहण योग का निर्माण कर रही है

ग्रहो की दृष्टि इस चंद्रग्रहण को देश दुनिया के लिए अरिष्टकारी बना रही है

चंद्रग्रहण रविवार को हो रहा है अतः देशों में परस्पर युद्ध की स्तिथि बनी रहेगी

सेना से जुड़े लोग ,डॉक्टर,नौकरीपेशा लोग ,व्यापारी वर्ग को कष्ट होगा

महंगाई बढ़ती हुई दिखाई देगी

राजनेताओं को कष्ट होगा

धान्य ,चावल,मूंग,ताम्बा,कालीमिर्च,सरसो,अरंडी,उड़द आदि कृष्ण धान्य ,लोहा,क्रूड आयल आदि के भाव बढ़ेंगे

काले और लाल रंग की वस्तुए एवं धातु महंगी होगी

विभिन्न देशो में युद्ध की संभावनाएं बनेंगी.

भूकंप,बाढ़ ,महामारी ,अकाल इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं का संकट बढ़ सकता है.

राजनितिक उथलपुथल बढ़ती हुई दिखाई देगी

किसी बड़े नेता का निधन हो सकता है

इस चंद्र ग्रहण का असर धार्मिक आस्थाओं पर भी चोट करेगा.

धर्म के मामले में उत्पात बढ़ सकते हैं,


आइये जान लेते है की  चंद्रग्रहण का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?  

 

मेष -  

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से एकादश भाव में होगा

व्यापार में लाभ हानि का दौर चलेगा

ने काम होगा मनचाहा धन का लाभ

मिलेगी वर्किंग सेक्टर में तगड़ी जीत


उपाय - निर्धनों को भोजन कराएं.




वृषभ-

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से दसम भाव में होगा

वर्किंग सेक्टर में आ सकता है उत्तर चढ़ाव

शरीर में कष्ट,रोग,पीड़ा से होगा बचना

 

उपाय - कन्याओं के अनाथाश्रम में शक्कर  का दान करें.



मिथुन -

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से नवम भाव में होगा

नहीं मिलेगा भाग्य का साथ

जीवन में उठा पटक वाला दौर रहेगा

 

उपाय - हरी सब्जी का दान ओल्डएज होम में करे


 

कर्क-  

चंद्रग्रहण आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा  

हो सकते है गंभीर रोग के शिकार

रहेगा दुर्घटना का भय

 

उपाय -  हॉस्पिटल में दूध का दान करें|


 

सिंह-

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा

मैरीड लाइफ में आ सकता है तूफान  

नौकरी में रहना होगा सावधान

 

उपाय - काली कम्बल का दान करे  


 

कन्या-

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से छठे भाव में होगा

शत्रु भय ,गुप्त चिंता कर सकती है हैरान परेशान

रूपये पैसो का आना जाना लगा रहेगा  


उपाय -  हरे मूंग की दाल का दान करें.


 

तुला -

चंद्रग्रहण आपकी राशि से पंचम भाव में होगा  

पढ़ने वाले बच्चों का नहीं लगेगा पढ़ने लिखने में मन

संतान सम्बन्धी चिंताए करेंगी हैरान परेशान


उपाय -  चावल का दान सफाई कर्मचारी को करे  


 

वृश्चिक -

चंद्रग्रहण आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा

डिप्रेशन,एंजाइटी ,मानसिक रूप से रहेंगे परेशान

माता के स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान


उपाय - मीठे फलों का दान करे  

 

धनु -

चंद्रग्रहण आपकी राशि से तृतीय भाव में होगा  

अनवांटेड हर्डल्स,रुकावटों से होना होगा दो चार

आमदनी के मुकाबले ज्यादा होगा खर्चा  


उपाय -  चने की दाल का करे दान


 

मकर -

चंद्रग्रहण आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा  

बैंक बैलेंस घटता बढ़ता रहेगा

फाइनेंसियल मैनेजमेंट पर काम करना होगा

 

उपाय -  काली उड़द दाल का दान करे  

 


कुम्भ -

चंद्र ग्रहण आपकी राशि में ही घटित हो रहा है

चंद्रग्रहण देगा आपको नाना प्रकार के शारीरिक,मानसिक,आर्थिक कष्ट

दुर्घटना,शरीर का कष्ट ,शत्रु बाधा से हो सकते है परेशान

 

उपाय - कांसे की कटोरी में घी भर उसमे अपनी छाया देख  दान करे  


 

मीन -

चंद्रग्रहण आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा  

जुआ सट्टा लाटरी के काम में हो सकता है बड़ा नुकसान

व्यर्थ की यात्राये कर सकती है परेशान  


उपाय -  केले के फलो का दान करें.

 

आइये जानते है चंद्र ग्रहण के समय किस मन्त्र  का जप करें-


“ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात् ”


चंद्रग्रहण के समय क्या ना करे -


चंदग्रहण के समय यात्रा नहीं करे | हो सकता है कष्ट

चंद्रग्रहण के समय भोजन नहीं करे |

चंद्रग्रहण के समय दूध इत्यादि सफ़ेद चीजों का सेवन नहीं करे बन सकते है डिप्रेशन के मरीज़

चंदग्रहण के समय भूल कर भी नहीं बनाये यौन सम्बन्ध, जा सकती है जान

चंद्रग्रहण के समय भूल कर भी नहीं करे चौराहे को क्रॉस ,पड़ सकता है भूत प्रेतों से पाला


आइये जानते है की ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें


 ग्रहण खत्म होते ही प्रातः स्नानादि कर नए वस्त्र पहनें।

सूर्यदेव को जल का अर्ध्य प्रदान करे

रसोई घर ,मंदिर एवं पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करे

अपने पितरों के निम्मित दीपक जलाये

धुप दीप करे  

शिव मंदिर में शिव अभिषेक करे

गेहूं, धान, चना, मसूर दाल, गुड़, चावल,काला कम्बल, सफेद-गुलाबी वस्त्र, चूड़ा, चीनी इत्यादि दान करे

चांदी-स्टील की कटोरी में खीर दान करे

 

सौजन्य - राज ज्योतिषी पंडित मुकेश शास्त्री मोबाइल 9414824459 

Share this article: