Pandit Mukesh Shastri Logo

KAAL SARP DOSH SHANTI PUJA VIDHI | नाग पंचमी पर आप अपनी राशि अनुसार कैसे करे भगवान् शिव की पूजा ,राशि अनुसार किन मंत्रो का जाप करे जिनसे मिलेगी कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति

By Pandit Mukesh Shastri on 17 August 2026

KAAL SARP DOSH SHANTI PUJA VIDHI | नाग पंचमी पर आप अपनी राशि अनुसार कैसे करे भगवान् शिव की पूजा ,राशि अनुसार किन मंत्रो का जाप करे जिनसे मिलेगी कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति

दोस्तों ,  आज नाग पंचमी पर आप अपनी राशि अनुसार कैसे करे भगवान् शिव की पूजा ,राशि अनुसार किन मंत्रो का जाप करे जिनसे मिलेगी कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति  
   
 मेष राशि–
 आज नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले
 ॐ अनंतर्पिणी नम: मन्त्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
 शुद्ध जल में गुड़ मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें।
बिल्वपत्र,शमी पत्र ,लाल चंदन व कनेर के फूल चढ़ावें।
शक्कर या गुड़ की मीठी रोटी बनाकर भगवान शंकर को भोग लगाएं।
 

वृष राशि-
आज  नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले  
 'ॐ नागेश्वराय नम:' मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
दही से भगवान् शिव का अभिषेक करें |
बिल्वपत्र,शमी पत्र, सफेद चंदन, मोगरे के पुष्प और अक्षत यानि चावल चढ़ावें।
मावे की मिठाई का भोग लगाए
 
 
मिथुन राशि–
आज  नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले  
ॐ  वासुकी नम:  मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण  करे
भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करे।
बिल्वपत्र,शमी पत्र, दूर्वा और कुशा अर्पित करें।
पंचमेवा का भोग लगाए
 

कर्क राशि–
आज नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले  
ॐ अनन्ताय नमः   मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
 भगवान शिव का अभिषेक शुद्ध देशी घी से करें।
बिल्वपत्र,शमी पत्र, सफेद आंकड़े का फूल और शंखपुष्पी भी चढ़ावें।
खीर का भोग लगाए
 

सिंह राशि–  
आज नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले
 ॐ कर्कोटकाय नमः मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
 मिश्री मिश्रित जल से शिव अभिषेक करें।
बिल्वपत्र,शमी पत्र, गुलाब के पुष्प अर्पण करे  
गुड़ से बने हलवे का भोग लगाए
 
 
 कन्या राशि–
आज  नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले
 ॐ कम्बलाय नमः  मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
गन्ने  के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें|
बिल्वपत्र,शमी पत्र, भांग, दुर्वा व पान चढ़ाएं।
लौकी की मिठाई का भोग लगाए
 

तुला राशि–  
आज  नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले
 ॐ शंखपालय नमः  मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें
बिल्वपत्र,शमी पत्र,कनेर के पुष्प चढ़ाये
 दही, शहद और श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं।  
 

वृश्चिक राशि–  
आज  नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले
 ॐ तक्षकाय नमः मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
 पंचामृत से शिव का अभिषेक करे
 बिल्वपत्र,शमी पत्र,लाल फूल  अर्पण करे
मीठी रोटी का भोग लगाए
 
   
धनु राशि–  
आज  नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले  
ॐ पृथ्वीधराय नमः मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
आम रस से शिव का अभिषेक करें|
बिल्वपत्र,शमी पत्र,पीले या गेंदे के फूल पूजा में अर्पित करें।
चने के आटे और मिश्री से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
 
   
 मकर राशि –
आज  नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले  
ॐ नागाय नमः मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
नारियल के पानी से शिव का अभिषेक करें।
बिल्वपत्र,शमी पत्र,नीले कमल का फूल  भगवान को चढ़ाएं।
उड़द की दाल से तैयार मिष्ठान्न का भगवान को भोग लगाएं।
 
 
कुंभ राशि–  
आज नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले  
ॐ कुलीशाय नमः मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करें।  
बिल्वपत्र,शमी पत्र,धतूरा ,सफ़ेद आंकड़ा का फूल भगवान को चढ़ाएं।
काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं  
 
   
मीन राशि –  
आज   नाग पंचमी पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा हाथ ले
 ॐ अश्वतराय नमः मंत्र का जाप करके महादेव पर अर्पण करे
 दूध में केशर मिलाकर शिव का अभिषेक करे ।
बिल्वपत्र,शमी पत्र, पीली सरसों और नागकेसर शिव को चढ़ाएं।  
चावल और दही मिलाकर भोग लगाएं।

Share this article: